×
Chaupal Tv
Latest Update

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव के लिए आज होगा मतदान

सिरसा, 09 मई।
राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए 10 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। गौरतलब है कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव को लेकर अधिकांश पदों पर उम्मीदवारों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हो चुका है, जबकि तीन सीटों जिसमें दो सरपंच व एक पंच पद के लिए 10 मई को मतदान होगा। इन पदों के लिए मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।