भिवानी, 23 अगस्त। प्रदेश भर में सफाई कर्मचारियों की चली आ रही हड़ताल के बीच डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार रात करीब 1:30 बजे भिवानी शहर में कूड़े कचरे को उठाने का अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं ने सफाई अभियान चलाने का विरोध किया, लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी के माध्यम से सरकुलर रोड से करीब 90 ट्राली कूड़ा उठाया।
उल्लेखनीय है कि विगत करीब 20 करीब दिनों से प्रदेश में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेशभर के साथ साथ भिवानी शहर में भी जगह-जगह कूड़ा कचरा बिखरा गया।
इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी स्थानीय निकाय के सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद द्वारा टेंडर की गई एजेंसी द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयासों का भी विरोध किया जा रहा था।
लेकिन जिला प्रशासन शहर में बनेगा शहर में बनी गंदगी के आलम को गंभीरता से लिया और एजेंसी द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने का निर्णय लिया।
इसी के चलते जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह शनिवार रात करीब 1:00 बजे दलबल और एजेंसी के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर में निकले। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। कूड़ा उठाने की सूचना नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी नेताओं को मिली। सूचना पाते ही विभिन्न कर्मचारी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कूड़ा उठाए जाने का विरोध किया, लेकिन नगर परिषद प्रशासन में उनको गंदगी से आमजन को हो रही परेशानी के बारे में समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी नेता नहीं माने तो नहीं उनको वाहनों के माध्यम से एक बार कुछ समय के लिए दूर स्थान पर ले जाया गया।
नगर परिषद ने शहर में सर्कुलर रोड पर गंदगी उठाने का अभियान चलाया और करीब
90 ट्राली कूड़ा कचरा उठाया। जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन का प्रयास है कि शहर गंदगी से मुक्त बने। शहर से कूड़े को उठाया जाए, जिससे आमजन को परेशानी ना हो। इस अभियान के दौरान ईओ राजाराम और सफाई निरीक्षक विकास देसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।









