×
Chaupal Tv
Latest Update

11 मई से जिले में शुरू होगा मुंहखुर एवं गलघोंटू रोग टीकाकरण अभियान

गुरुग्राम, 06 मई।

उपनिदेशक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. नरेंद्र सिंह ने जिले के सभी पशुपालकों एवं गौशाला संचालकों से 11 मई से 11 जून तक चलाए जाने वाले मुंहखुर एवं गलघोंटू रोग के संयुक्त टीकाकरण अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग गुरुग्राम की 30 टीमें घर-घर जाकर गाय एवं भैंस सहित लगभग 1 लाख 60 हजार पशुओं का टीकाकरण करेंगी।

डॉ. नरेंद्र ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पशुओं को मुंहखुर एवं गलघोंटू जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। विभाग की टीमें जब भी किसी गांव या पशुपालक के घर पहुंचें, तब सभी योग्य पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाया जाए ताकि जिले में पशुधन को बीमारियों से बचाया जा सके।

डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पशुपालन से संबंधित डाटा को डिजिटल किया जा रहा है। ऐसे में विभागीय टीमों द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी एवं आवश्यक डाटा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि सभी पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण से दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।