×
Chaupal Tv
Haryana

 विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जा रहा है स्वच्छता के प्रति जागरूक


फरीदाबाद, 17 जून।
12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में दिनांक 7 जून से 20 जून 2026 तक व्यापक प्रचार अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। अभियान के तहत ग्रामीणों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थलों, ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रो, कचरा शैडो, की साफ सफाई की गयी। ग्राम पंचायतो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्रित करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।

सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि स्वच्छता स्वस्थ और समृद्ध की आधार शिला है इसलिए बारह वर्षों में इस अभियान ने जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होने कहा की यह अभियान तभी सफल जब आम जन इसकी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिला फरीदाबाद की ग्राम पंचायतों में 11 जून से 20 जून तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं अभियान का उद्देश्य पंचायत क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखना तथा ग्रामीण को स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रेरित करना हैं इसके तहत ग्राम सचिवालय, पंचायत घर, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की जा रही है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।