बैंकॉक, थाईलैंड। योगासन के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की युवा प्रतिभा वान्या शर्मा देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 4th UYSF Asia Pacific Yogasana Sports Championship 2026 का आयोजन 4 से 7 सितंबर 2026 तक बैंकॉक, थाईलैंड में किया जाएगा, जिसमें 10 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कम उम्र में योगासन के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली वान्या शर्मा के लिए यह प्रतियोगिता एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का अवसर है। भारत की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेते हुए वान्या एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
यह चैंपियनशिप योगासन को खेल के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है। 10 देशों की भागीदारी इसे और भी खास बनाती है।
वान्या के बैंकॉक रवाना होने की खबर से परिवार, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि वान्या अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का तिरंगा ऊंचा करेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।
⚡ News Brief देखें








