×
Chaupal Tv
Latest Update

रेडक्रॉस सोसायटी ने महिलाओं को दिया प्राथमिक सहायता व सीपीआर का प्रशिक्षण

सिरसा, 05 मई।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मंगलवार को स्थानीय पीएनबी ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न गांवों से सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को बेसिक प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें डमी प्रैक्टिकल के माध्यम से सीपीआर, पट्टी बांधना, रोगी को स्थानांतरित करने की विधि, बेहोशी, सदमा, रक्तस्राव, हड्डी के टूटने बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बेहोशी के समय सांस बंद होने पर रोगी को अस्पताल पहुंचाने से पहले प्राथमिक सहायता व सीपीआर देना अनिवार्य है। अत: जरूरत के समय इसका प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को आपदा वीर स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आपातकालीन स्थितियों में उनके द्वारा सेवाएं प्रदान की जा सकें।


इस अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरसा के निदेशक जितेश कम्बोज, इंस्ट्रक्टर गीता रानी, फैकल्टी राकेश शर्मा व दलबीर सिंह भी उपस्थित थे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।