×
Chaupal Tv
Haryana

6 हजार लीटर मीठे पानी से बुझाई राहगीरों की प्यास

भिवानी, 07 जून। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फोटो ग्राफिंग एसोसिएशन व सेक्टर-13 के गणमान्य लोग, महिलाओं द्वारा क्षेत्र के राहगीरों और मजदूरों के लिए मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई गई, जिसमें पार्षद प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने भी इस कार्यक्रम में राहगीरों को पानी पिलाया। इस कार्यक्रम में 6 हजार लीटर मीठा पानी बनाया गया, जिससे राहगीरों की प्यास बुझाई गई।
इस कार्य का शुभारंभ करते हुए मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रधान रोहित लाडवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इस भीषण गर्मी में जब इंसान का बाहर निकलना दूभर हो रहा है, ऐसे समय में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना सच्ची मानवता की मिसाल है। इससे न केवल जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा भाव की प्रेरणा भी जागृत होती है।
रोहित लाडवाल ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। जब हम मिलकर किसी राहगीर की प्यास बुझाते हैं, तो वह सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का जरिया बनती है।
इस अवसर पर अमन सर्राफ, कमल, रविकांत प्रो, अभिषेक पार्षद, सूर्या पार्षद, आरके मेडिकल, बादल फोटो स्टूडियो, उमेश लाडवाल, बिंदू आहूजा, विवेक बुल्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।