×
Chaupal Tv
Haryana

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 3-हरियाणा एनसीसी बटालियन में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

हिसार, 09 जून।
सेना भर्ती कार्यालय हिसार द्वारा 3-हरियाणा एनसीसी बटालियन में एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में उपलब्ध करियर अवसरों तथा अग्निपथ योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

यह जानकारी देते हुए सेना अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सेना भर्ती प्रक्रिया, अग्निपथ योजना, शैक्षणिक एवं कौशल विकास के अवसरों तथा अग्निवीरों के लिए उपलब्ध सेवा उपरांत लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं की भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आयु सीमा में छूट, कौशल प्रमाणन, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों सहित अन्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। सेना अधिकारियों ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए भारतीय सेना में उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेना में करियर से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए भारतीय सेना में करियर निर्माण के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।