×
Chaupal Tv
Latest Update

नीट (यूजी) परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 2390 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 61 रहे अनुपस्थित

सिरसा, 03 मई।

जिले में रविवार को नीट (यूजी)-2026 परीक्षा पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 2451 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2390 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 61 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, फ्रिस्किंग प्वाइंट, बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रही।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों के चलते परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।