×
Chaupal Tv
Latest Update

इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में ‘मातृत्व दिवस’ मनाया गया

दिनांक 09.05.2026

इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज दिनांक 09.05.2026 को मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने माता परमेश्वरी देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी अध्यापकों ने भी माता जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। गायत्री मंत्र के साथ प्रारम्भ हुई प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने आज का विचार, कविता, भाषण, गीत, नृत्य की प्रस्तुति द्वारा माताओं के प्रति अपने श्रद्धा-भाव, सम्मान व प्रेम को प्रकट किया। तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला, कार्ड बनाना, पोस्टर बनाना आदि रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।


विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि एक माँ ही होती है जो बिना किसी स्वार्थ के खुद को मुसीबत में डालकर हर समय अपने बच्चे की ढ़ाल बनकर खड़ी रहती है, माँ के निःस्वार्थ भाव और उसकी अहमियत को शब्दों में बयाँ कर पाना मुश्किल है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस सृष्टि का कण-कण मातृत्व के गुण का गुणगान करें तो भी माँ के गुणों को वर्णित नहीं किया जा सकता। माँ किसी भी मानव के जीवन का एक अनमोल रत्न होती है। माँ के चरणों में संसार का संपूर्ण वैभव होता है। इसलिए सदा हमें अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

प्रधानाचार्य

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।