×
Chaupal Tv
Haryana

*मुख्यमंत्री से आज सीधे जुड़ेगा हसनपुर का मॉडल संस्कृति विद्यालय*

*झज्जर, 18 जुलाई।* निकटवर्ती गांव हसनपुर का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 19 जुलाई रविवार को आयोजित होने वाले “एसएमसी मुख्यमंत्री संवाद” कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सीधे जुड़ेगा। कार्यक्रम से पहले शनिवार को विद्यालय में पायलट रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें ऑनलाइन कनेक्टिविटी, कैमरा, ध्वनि प्रणाली और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का सफल परीक्षण किया गया।
डीईओ रतिंद्र सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
डीईओ ने बताया कि विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और आधुनिक सुविधाओं के लिए जिले में अलग पहचान रखता है। यह संवाद कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय विकास और सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा देगा।
स्कूल प्राचार्य सुनील दत्त ने बताया कि मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों की व्यापक भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर डीपीसी अनिल शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा, मांगेराम ,सोमवीर, रामचंद्र,रविन्द्र,प्रवक्ता संजय शर्मा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।