चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2026 — हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र की अनुकरणीय पहलों पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा का स्वागत किया।
इस सम्मेलन में देशभर से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग ले रहे हैं, जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और नई पहलों पर चर्चा की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आम जनता तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।









