×
Chaupal Tv
Latest Update

किसान सूबे सिंह के लिए समाधान शिविर बना राहत का सशक्त माध्यम

झज्जर।  डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर आमजन, विशेषकर किसानों के लिए राहत का प्रभावी मंच बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


इसी कड़ी में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव छारा निवासी किसान सुबे सिंह ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के समक्ष  अपनी समस्या रखी। किसान ने बताया कि उन्होंने“मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में अपनी गेहूं की फसल का पंजीकरण करवाया था। फसल अनाज मंडी छारा में पहुंचने के बावजूद रिकॉर्ड में उसकी भूमि को खाली दर्शाया  गया है,लिहाजा  उसे उपज का भुगतान प्राप्त नहीं हो पा रहा था।
समाधान शिविर में प्रस्तुत इस मामले को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल  ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार करते हुए किसान को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य समय पर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।


किसान सुबे सिंह ने समाधान शिविर के माध्यम से अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर सरकार और  जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसीएफ साहिति रेड्डी,जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट, नगराधीश रितु बंसीवाल, जिला राजस्व अधिकारी मनवीर सिंह व एमिनेंट पर्सन गौरव सैनी  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।