रोहतक, 14 जून। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल ऐतिहासिक रहे है और देश ने हर क्षेत्र में उन्नति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि और सेवाभाव है और इसी दिशा में केन्द्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल में नए भारत की मजबूत नींव रखी गई है। देश में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है तथा गरीब लोगों तक योजनाओं का सीधा व पूर्ण लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में और अधिक मजबूत स्थान प्राप्त करेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने डी पार्क पर दुकानों में हुई आगजनी स्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों से घटना बारे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आगजनी का शिकार हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है और उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों व दुकानों में सुरक्षा सेफ्टी के उचित प्रबंध करने की भी अपील की। साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव पहरावर में पहुंच कर गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा शिक्षण संस्थाओं के भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने व निर्माण सामग्री में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा संस्था के प्रति जो सोच बनाई है उसी हिसाब से काम हो रहा है और जल्द ही सरकार द्वारा मैचिंग ग्रांट भी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चार एकड भगवान परशुराम स्मृति स्थल के लिए जमीन भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसका कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र केंद्र व प्रदेश में लगातार नई पॉलिसी बनाई जा रही है और दायरा भी बढ़ाया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मनमोहन गोयल, प्रवीन कौशिक, आजाद सिंह अत्री, मोनू अत्री, डॉ. जेपी शर्मा, विपुल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में की उन्नति : डॉ. अरविंद शर्मा

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
संबंधित खबरें ››
View more
*पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण*

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून को आयोजित होगी भव्य मैराथन, लगभग 800 प्रतिभागी लेंगे भाग

एसआईआर को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में अधिकारी, कर्मचारी व आमजन निभा रहे सक्रिय भागीदारी

स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम से होगी योग मैराथन की शुरुआत

