×
Chaupal Tv
Latest Update

समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

हिसार, 04 मई।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन हिसार द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निपटारा समय पर करना सुनिश्चित किया जाए।


समाधान शिविर में महावीर कॉलोनी निवासी एक प्रार्थी द्वारा शहर के अंदर घूम रहे आवारा पालतू गायों को पकड़ने की शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने नगर निगम अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सरकारी आवास क्षेत्र लघु सचिवालय कॉलोनी से प्रार्थी सूरजभान द्वारा गली के अधूरे पड़े निर्माण कार्य की शिकायत पर उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सडक़ निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। गांव किरतान निवासी एक प्रार्थी ने गली निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सही तरीके से मिट्टी का भराव न करके इंटरलॉकिंग से गली बनाने की शिकायत तथा गांव जगान के निवासियों द्वारा सरपंच द्वारा पंचायती जमीन पर छायादार व फलदार पेड़ों को निजी हितों के लिए काटकर बेचने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, नगराधीश सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।