×
Chaupal Tv
Haryana

डीसी से बैठक के बाद कांग्रेस ने 23 जुलाई का घेराव टाला

सिरसा। जिला उपायुक्त शान्तनु शर्मा के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने 23 जुलाई को बिजली बोर्ड के एसई कार्यालय के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। बैठक में प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिले में बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि उपभोक्ताओं के फोन कॉल नहीं उठाने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने फिलहाल आंदोलन को एक सप्ताह के लिए टालने का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो एसई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।