×
Chaupal Tv
Haryana

भड़ोलियांवाली में सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग की रेड, अवैध शराब बरामद

सिरसा, 29 मई।
सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव भड़ोलियांवाली में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद की गई।

एक्साइज इंस्पेक्टर कमलदीप ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर रेड की गई। छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों पर कुल 18 शराब की बोतलें बरामद हुई।

टीम ने मौके से बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।