×
Chaupal Tv
Haryana

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिसार, 11 जून।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर वीरवार को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गांव खासा महाजन तथा हिसार के शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने लोकगीतों, भजनों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कलाकारों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किए जा रहे लाभ, पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, पीएम स्वनिधि योजना तथा लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने संबंधी जानकारी विस्तार से दी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेधावी छात्र, पोस्ट मैट्रिक, हरियाणा राज्य मेरिट योजना सहित कौशल विकास के संबंध में सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र व्यक्तियों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत और सांस्कृतिक माध्यमों से दी गई जानकारी को लोगों ने रुचिपूर्वक सुना तथा योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किए जाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।
इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील सचदेवा, रितु अरोड़ा, ललित कुमार पुनिया, सुधीर, राजेश, मुकेश, दीपक कटारिया, राजकुमार इंदौरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।