×
Chaupal Tv
Latest Update

एडीसी ने आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र में कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन, विशेष बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल

सिरसा, 04 मई।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र में नए कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। यह पहल विशेष बच्चों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई कंप्यूटर लैब का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय को कक्षा 8 से बढ़ाकर कक्षा 10 तक करने के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए संस्थान परिसर में खेल मैदान के निर्माण बाबत भी विचार विमर्श किया गया।

गौरतलब है कि आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र, जो विशेष बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए कार्यरत है। वर्तमान में संस्थान में लगभग 80 से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है।

संस्थान के सहायक निदेशक विपुल कादियान ने केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के आजीवन सदस्य निर्मल कंदोई, श्यामसुंदर गुप्ता, सुमन मित्तल और सुशील गोयल आदि उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।