×
Chaupal Tv
Haryana

एडीसी एवं ईआरओ दीपक बाबू लाल करवा ने एसआईआर प्रशिक्षण में बीएलओ-सुपरवाइजर को दिए अहम निर्देश

भिवानी, 10 जून। एडीसी एवं 59-बवानीखेड़ा के ईआरओ एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने की अध्यक्षता में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए बवानीखेड़ा के बीएलओ और सुपरवाइजर की कार्यशाला आयोजित हुई। वहीं दोपहर से पहले भिवानी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर की कार्यशाला भी आयोजित हुई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर रवि कुमार व राजेंद्र कुमार ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि एसआईआर- 2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए और एक भी फर्जी नाम नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं के नाम जोडऩे और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने फॉर्म 6, 7, 8 भरने की प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन और गरुड़ ऐप पर डाटा अपलोड करने की जानकारी विस्तार से दी। सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने और हर दिन की रिपोर्ट जमा करवाने को कहा। इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर कानूनगो रामफल, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी व बवानीखेड़ा और भिवानी विधानसभा के बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।