हिसार, 24 जुलाई।
शहर में संभावित जल भराव को लेकर उपायुक्त महेन्द्र पाल ने नगर निगम, पब्लिक हैल्थ तथा एचएसवीपी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लो लाईन क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए तथा ड्रेनों और जल निकासी मार्गों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संसाधनों, मशीनरी, पंप सेट तथा अन्य आवश्यक उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रखा जाए।
इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सी जयाश्रद्घा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शहर में संभावित जल भराव को लेकर नगर निगम, पब्लिक हैल्थ तथा एचएसवीपी के अधिकारियों की बैठक आयोजित









