×
Chaupal Tv
Haryana

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 मेला 26 जुलाई को बीडीपीओ कार्यालय सिरसा में

सिरसा, 24 जुलाई।
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के तहत पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे बीडीपीओ कार्यालय, सिरसा में मेला आयोजित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि मेले में मुख्यमंत्री अत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित आवेदकों को हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने और संबंधित विभागों से आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने योजना से जुड़े सभी पात्र आवेदकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर मेले में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।