झज्जर, 22 जुलाई।
रोजगार विभाग के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्वालिसन एवं हसनपुर में व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए गए। सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता कुमारी और मयंक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को रोजगार विभाग की सेवाओं, रोजगार मेलों, विकसित भारत रोजगार योजना, सक्षम युवा योजना, साधारण भत्ता योजना तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही करियर चयन, बायोडाटा तैयार करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सीईटी एवं स्वरोजगार के अवसरों पर भी मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को करियर व रोजगार के अवसरों की दी जानकारी









