×
Chaupal Tv
Haryana

*सोलर पैनल फाइलों की मंजूरी के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते यूएचबीवीएन का एलडीसी रंगे हाथ गिरफ्तार*

चंडीगढ़/अंबाला, 21 जुलाई*। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की अंबाला इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएचबीवीएन, सीवन (कैथल) में कार्यरत एलडीसी संदीप कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो थाना, एसवी एंड एसीबी, अंबाला में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 13 दिनांक 21.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

*क्या था मामला-*

शिकायतकर्ता, जो उज्ज्वल भारत सोलर पावर फर्म के प्रोपराइटर हैं, ने शिकायत दी थी कि आरोपी एलडीसी ने उनके दो ग्राहकों के सोलर पैनलों की स्थापना के बाद संबंधित फाइलों को मंजूरी देने तथा बिजली मीटर आवंटित कराने के एवज में 5,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के उपरांत एसवी एंड एसीबी, अंबाला की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी संदीप कुमार को राजपत्रित अधिकारी तथा शैडो गवाह की उपस्थिति में 5,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का विधिवत पालन किया गया। मामले की जांच जारी है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।