झज्जर, 20 जुलाई।
डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार से जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) को अपडेट करने के लिए कर्मचारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संवाद भवन, झज्जर में शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण 23 जुलाई तक चलेगा।
मास्टर ट्रेनर मोहित कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जिला जनगणना पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, डाटा संकलन एवं उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीसीएचबी जिले की एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तिका है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, भूमि, बैंकिंग, परिवहन, संपर्क व्यवस्था सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत विवरण संकलित किया जाता है।
विलेज डायरेक्टरी एवं टाउन डायरेक्टरी तैयार करने पर विशेष फोकस
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विलेज डायरेक्टरी एवं टाउन डायरेक्टरी तैयार करने की प्रक्रिया पर भी विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है। विलेज डायरेक्टरी में गांवों की आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जाता है, जबकि टाउन डायरेक्टरी में नगरों से संबंधित प्रशासनिक, सामाजिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विवरण शामिल होता है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक आंकड़ों के सही, सटीक एवं समयबद्ध संकलन के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि जनगणना-2027 के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय डाटा तैयार किया जा सके।
–









