×
Chaupal Tv
Haryana

बुगाना गांव की सड़क परियोजना (फिरनी) का कार्य जल्द होगा पूरा, 61 लाख 27 हजार रुपये की लागत से मुख्य बस अड्डे से राजकीय स्कूल तक होगा निर्माण

हिसार, 20 जुलाई।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बरवाला खंड के गांव बुगाना में सड़क निर्माण (फिरनी) परियोजना जल्द ही पूरा किया जाएगा। हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासन बोर्ड  ने पूर्व में निरस्त की गई इस परियोजना को पुन: बहाल कर दिया है।
उन्होंने बताया कि गांव बुगाना में मुख्य बस स्टैंड से राजकीय विद्यालय तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक फिरनी निर्माण के लिए 61.27 लाख रुपये की स्वीकृति पूर्व की शर्तों के अनुरूप ही दे दी गई है। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव बुगाना की यह परियोजना लंबे समय से ग्रामीणों की महत्वपूर्ण मांग थी। अब इसकी स्वीकृति बहाल होने से निर्माण कार्य शीघ्र गति से आगे बढ़ेगा और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर और बेहतर हो सके।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।