झज्जर, 19 जुलाई। भारतीय संस्कृति की यह दिव्य परंपरा हमें सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता तथा धर्म के प्रति अटूट आस्था का संदेश देती है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में भागीदारी करते हुए ये उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से समस्त जनमानस सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे, यही मंगल कामना है।
झज्जर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन किए तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा में सहभागिता निभाई और कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सेवा, सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
रथ यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, कप्तान बिरधाना, सरोज राठी तथा जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला सहित काफी संख्या श्रद्धालु रथ यात्रा में भागीदार बने। सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं के साथ रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और जय श्री जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। पावन कार्यक्रम का समापन भगवान श्री जगन्नाथ की आरती एवं सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की प्रार्थना के साथ हुआ।
बॉक्स
कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति : धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को पार्टी कार्यालय में झज्जर ज़िले की संगठनात्मक बैठक में उपस्थित रहकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। इसी भाव के साथ संगठन विस्तार एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बैठक में सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी । बैठक में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,प्रभारी हरविन्द्र कोहली, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना , दिनेश कौशिक, जयकिशन छिल्लर, रवि बराही ,दयाकिशन सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।









