बाबा गंगाराम सेवा सदन में त्रिवेणी डेंटल भिवानी द्वारा एक नि:शुल्क दंत जांच एवं ब्रश वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने दाँतों की निःशुल्क जांच करवाई तथा दंत स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
शिविर के दौरान डॉ. यामिनी ने मरीजों के दाँतों की जांच की। कई लोगों में कैविटी, मसूड़ों की समस्याएँ एवं दाँतों की सफाई से जुड़ी परेशानियाँ पाई गईं। डॉ यामिनी ने लोगों को सही तरीके से ब्रश करने, नियमित दंत जांच कराने और बेहतर मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को निःशुल्क टूथब्रश भी वितरित किए गए।
यह शिविर सरपंच रवि वाल्मीकि, पंच हरीश कुमार एवं सत्यवान के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। त्रिवेणी डेंटल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. यामिनी के साथ मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव वीरेंद्र एवं सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव लक्षय बागड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने त्रिवेणी डेंटल की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को समाज के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।









