×
Chaupal Tv
Haryana

स्वच्छता बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी, इसे आदत में करें शामिल : डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल

सिरसा, 16 जून।
जिला के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बरनाला रोड पर दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और फल-सब्जी विक्रेताओं को डस्टबिन रखने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं, नगर परिषद की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान नागरिकों को कचरा सड़क या गलियों में फेंकने के बजाय डस्टबिन में एकत्रित कर कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि स्वच्छता को अपने स्वभाव का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ शहर और स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नगर परिषद की टीमें शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य के साथ-साथ लोगों को अभियान से जोडऩे का कार्य भी कर रही हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।