×
Chaupal Tv
Haryana

शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के अवलोकन के दौरान शो बनाने वाली मुंबई की टीम के निदेशक लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी भी मौजूद रहे

चण्डीगढ, 16 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’’ के ओपन एयर थियेटर प्रदर्शित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। लाइट एंड साउंड शो बनाने वाली मुंबई की टीम के निदेशक लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

शहीद स्मारक के मेमोरियल टॉवर सहित पांच अलग-अलग स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो को बेहद अलग अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। गत देर शाम इसका अवलोकन करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने टीम को कुछ बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने बिंदुओं पर भी चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में रोजाना लाइट एंड साउंड शो होगा जोकि आकर्षण का केंद्र होगा। लाइट एंड साउंड शो को बेहद आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने लाइट एंड साउंड शो तैयार करने वाली टीम से चर्चा की।

इस अवसर पर शहीद स्मारक के निर्देश डा. कुलदीप सैनी, पीडब्ल्यूडी के एसई भूपिंद्र सिंह, एक्सईएन रितेश अग्रवाल, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल नवीन राठी सहित अन्य अधिकारी व निर्माण एजेंसी, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य मौजूद रहे।

लाइट एंड साउंड शो देख दर्शकों को आनंद की अनुभूति होगी

शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में प्रदर्शित होने वाला लाइट एंड साउंड शो बेहद आकर्षण का केंद्र होगा। ढाई हजार लोगों की क्षमता वाले ओपन एयर थियेटर में रोजाना शो होगा। यहां पांच अलग-अलग स्क्रीन होगी और थियेटर में बैठकर दर्शकों को गौरवशाली इतिहास देख आनंद की अनुभूति होगी। ओपन एयर थियेटर में 205 फुट ऊंचे कमल के आकार के मेमोरियल टॉवर पर प्रोजेक्शन के जरिए इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

22 एकड़ में निर्मित शहीद स्मारक में 22 गैलरियां

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से बना 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक बनकर तैयार है और बहुत जल्द इसका उद्घाटन होगा। स्मारक लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से 22 एकड़ में बना है जिसमें 22 गैलरियों में आजादी की पहली लड़ाई से जुड़े इतिहास को विभिन्न माध्यमों से और बेहद आकर्षक तरीकों से प्रदर्शित किया जाएगा।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।