झज्जर, 09 जून । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जिला जेल परिसर में नागरिक बंदियों के लिए 18 जून को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जेल में कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जन, झज्जर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, दंत चिकित्सक, सामान्य चिकित्सक तथा नेत्र विशेषज्ञ सहित अन्य आवश्यक चिकित्सक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
संबंधित खबरें ››
View more
Continuous Interaction Among Legislators Vital for Strong Democratic Institutions and Viksit Bharat-2047: Harivansh

We Will Work on Four Resolutions for the People: Om Birla

नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल ने संभाला पदभार

देश को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समृद्ध और तकनीकी रूप से बनाना है मजबूत

अभी प्रतिभागी सम्मेलन की सिफारिशों को जनकल्याण का बनाएं आधार – प्रो. असीम कुमार घोष

उपसभापति हरिवंश ने चंडीगढ़ में की प्रैसवार्ता

प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर निरंतर प्रधानमंत्री रहने वाले पीएम बने

