×
Chaupal Tv
Haryana

लगातार बढ़ती महंगाई पर सरकार को ज्ञापन।

रोहतक 4जून2026 पेट्रोल,डीजल, सीएनजी,एलपीजी गैस उत्पाद की लगातार कीमतों में वृद्धि होने से नागरिकों को बेतहाशा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं शहर व गांवों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है,5 जून शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर रोष प्रदर्शन किया जायेगा।हरियाणा बचाओ मोर्चा के संयोजक मुकेश हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह मानसरोवर पार्क से जिला मुख्यालय तक विभिन्न किसान,मजदूर,व्यापारिक,कर्मचारी,विद्यार्थी,पूर्व सैनिक,पेंशनर,महिला सहित मुख्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों व गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी से जुलूस निकाल कर उपायुक्त के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था में मजबूती लाने हेतु ज्ञापन पत्र के जरिए मांग की जायेगी।मुकेश हुड्डा ने बताया कि लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है सरकार सही कदम उठाये तो हल निकल सकता है।जुलूस को ले कर संपन्न हुई बैठक में महावीर शास्त्री,जगदीश हुड्डा,रणवीर सिंह हुड्डा,दिलबाग मलिक, सीलकराम हुड्डा,सुमेर मलिक,मुकेश सोनी,ललित प्रजापति,रामतीर्थ हुड्डा,सुरमा,सुरेंद्र हुड्डा, बल्ले प्रधान,सतीश शर्मा,शमशेर सिंह नेहरा,मनीषा हुड्डा,कपूरी देवी,सीमा,पूनम,सुमन हुड्डा,कोमल हुड्डा,दिव्यांशी और जाह्नवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेषक: मुकेश हुड्डा,संयोजक,हरियाणा बचाओ मोर्चा संपर्क सूत्र:8198959797

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।