×
Chaupal Tv
Haryana

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन का सहयोग करें नागरिक : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

हिसार, 02 जून।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 15 जून से संचालित किए जाने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूचियों की शुद्धिकरण की प्रक्रिया है।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से पात्र मतदाताओं की सही जानकारी दर्ज कर मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत के साथ ही बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य करेंगे। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं की पहचान करने के साथ-साथ मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को भी दूर किया जाएगा। नागरिकों के लिए 12 प्रकार के पहचान पत्रों का विकल्प दिया गया है। जानकारी प्राप्त करने के बाद नागरिकों को भी सूचना से संबंधित एक प्रति दी जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर के लिए क्वालिफाईंग तिथि एक जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि को 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा अपनी नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। 21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके उपरांत 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 18 सितंबर तक इनका निपटान किया जाएगा और इसके बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।