×
Chaupal Tv
Haryana

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 29 मई को दोपहर 12:00 पंचायत भवन में 

भिवानी, 28 मई। स्थानीय पंचायत भवन में 29 मई को दोपहर 12:00 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर करेंगे।
नगराधीश अनिल कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कुल 14 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें सात पुराने हैं तथा सात नए परिवाद हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री श्री नागर बैठक में रखे गए सभी 14 परिवादो की सुनवाई करेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि जिला इस बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।