×
Chaupal Tv
Latest Update

फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें विभाग : एडीसी

सिरसा, 06 मई।
जिला में फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश के लिए बुधवार को एडीसी अर्पित संगल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर पर फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।


बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश के लिए जमीनी स्तर पर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं, गांव स्तर पर टीमें गठित की जाए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू करे। इसके अलावा सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें।


इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ सुखदेव सिंह ने बताया कि फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं पर पूरी नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इसके अलावा कुल 2 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने आमजन से भी अपील की गई कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।