×
Chaupal Tv
Latest Update

 उपायुक्त महेंद्र पाल ने नागरिकों से जनगणना कार्य करने में सहयोग की अपील की

हिसार, 05 मई।
जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से शुरू हो चुका है, जो 30 मई तक निरतंर जारी रहेगा।


यह जानकारी देते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस सर्वे के कार्य में सहयोग करें ताकि कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं पूरे कार्य की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है, ताकि डेटा की गुणवत्ता बनी रहे। उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार का दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। प्रगणक परिवार से कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी लेंगे, जिसमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर व अन्य सामान्य जानकारी भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जनगणना का मकसद देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।


खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।