×
Chaupal Tv
Latest Update

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

हिसार, 05 मई।
गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।


    यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in पर तथा पद्म पुरस्कार पोर्टल https://www.padmaawards.gov.in/  पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम देखे जा सकते हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।