×
Chaupal Tv
Latest Update

मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

गुरुग्राम, 04 मई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध और विश्वसनीय बनाना रहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता तभी सुनिश्चित हो सकती है जब सभी राजनीतिक दल सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम छूटना या अपात्र नामों का शामिल होना, दोनों ही स्थितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति सुनिश्चित करें। बीएलए की सक्रिय भागीदारी से पात्र नागरिकों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

डीसी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदान करना आवश्यक है। इसके लिए राजनीतिक दलों को भी जनजागरूकता अभियान में सहयोग करना चाहिए, ताकि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे राजनीतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित कर बीएलए की नियुक्ति प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करें। साथ ही, अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म संख्या 6, 7 व 8 से संबंधित किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रखें और मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को नियमित रूप से अपडेट करते रहें। डीसी ने कहा कि इस कार्य की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी।

बैठक में बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, सीटीएम ज्योति नागपाल, इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।