×
Chaupal Tv
Latest Update

शहर में पांच मई को सुबह आठ बजे हुड्डा पार्क पर वॉकथॉन से दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश

भिवानी, 04 मई। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रति जागरूकता के लिए स्थानीय चौ. सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल हुड्डा पार्क के सामने पांच मई को सुबह आठ बजे वॉकथॉन यानि पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर पार्षद और युवाओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डीसी साहिल गुप्ता वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रिषव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेशभर में एक से 15 मई तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया है। इस पखवाड़े को नई सोच-नया शहर और स्वच्छ हरियाणा नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों से अपने शहर व कस्बे को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की जाएगी। इसी कड़ी में भिवानी शहर में जागरूकता के लिए पांच मई को सुबह आठ बजे वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युवाओं द्वारा शहर को गंदगी से मुक्त करने व सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि वॉकथॉन में नगर पार्षद और युवाओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वॉकथॉन हुड्डा पार्क के सामने से शुरू होकर हांसी गेट, पुरान बस स्टैंड, जेबी गुप्ता अस्पताल के सामने से होकर जीएम अस्पताल व न्यायिक परिसर के सामने से होते हुए पुराना हाउसिंग बोर्ड रोड़ से वापिस हुड्डïा पार्क पर संपन्न होगी।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।