×
Chaupal Tv
Latest Update

सीएससी सीसवाला पर स्कूटी पा खिल उठे बेटियों के चेहरे, बोली कॉलेज राह अब होगी आसान

हिसार, 30 अप्रैल

सीसवाला के सीएससी केंद्र पर आज आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम में बेटियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के बेटे संजीव गंगवा ने लाभार्थी बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबियां वितरित कीं। इस मौके पर युवा भाजपा नेता संजीव गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि परिवहन की समस्या के कारण कई बार बेटियों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसे दूर करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। स्कूटी मिलने से अब बेटियों को भीड़भाड़ वाली बसों में सफर नहीं करना पड़ेगा और वे समय पर व सुरक्षित तरीके से कॉलेज पहुंच सकेंगी। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी बल्कि पढ़ाई पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगी। यह योजना बेटियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे वे बिना किसी रुकावट के अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट में पंजीकृत मजदूरों की बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि आर्थिक तंगी उनकी शिक्षा में बाधा न बने। इस मौके पर रामचंद्र नंबरदार, छाजूराम महला, बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य सतबीर खोवाल,  डा राजेश, सतबीर भाकर, जगदीश घोडेला, सतबीर जांगड़ा, राममूर्ति, रामनिवास, सतबीर, सतपाल, नेकीराम, सुरेंद्र, संजय, दिनेश, संदीप सहित अन्य मौजूद रहे। 

पात्रता की शर्तें

केंद्र संचालक राजकुमार घोड़ेला ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकरण और कम से कम एक साल की सदस्यता होना जरूरी है। आवेदक बेटी हरियाणा के किसी कॉलेज में पढ़ रही हो, उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो और वह अविवाहित हो। साथ ही परिवार में किसी के नाम पहले से कोई वाहन नहीं होना चाहिए।

ये बोले लाभार्थी

 सरकार की इलेक्ट्रिक स्कूटी योजना के तहत स्कूटी का लाभ मिला है। बसों के भीड़भाड़ वाले सफर में बेटी परेशान नहीं होगी। – मनु, निवासी सीसवाला

सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की स्किम ला रही है। बेटी राजकीय कॉलेज हिसार में पढ़ाई करती है। सरकार की तरफ से लेबर डिपार्टमेंट में बेटी को अब इलेक्ट्रिक स्कूटी मिली है जिसमे समय की बचत होगी और भीड़भाड़ से बेटी परेशान नहीं होंगी। – प्रीति, निवासी सीसवाला।  

सरकार द्वारा बेटियों के हित में चलाई गई योजना के तहत आज स्कूटी पाकर बहुत खुशी हो रही है। अब कॉलेज जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। बसों की भीड़ से मुक्ति मिलेगी। – ज्योति, लाभार्थी सूंडावास

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।