×
Chaupal Tv
Latest Update

जनसेवा में सक्रिय डॉ. कमल गुप्ता, हर सोमवार-वीरवार सुनते हैं जनता की समस्याएं

हिसार, 30 अप्रैल । भाजपा जिला कार्यालय में आज पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से उनका त्वरित निराकरण करवाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को नियमित रूप से जन सुनवाई आयोजित की जाती, जिसमें नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाता है।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आगामी शहरी निकाय एवं पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्ट भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा रखती है।


डॉ. गुप्ता ने आगे कहा कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया
है। यह केवल एक औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता से किए गए वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में शहरों को स्वच्छ और हरित बनाने,सीवरेज व्यवस्था के आधुनिकीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारु करने, आधुनिक पार्कों के निर्माण, जल संरक्षण, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान,
स्ट्रीट वेंडर्स के सशक्तिकरण, मल्टी लेवल पार्किंग तथा सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई है।


डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार अपने हर वायदे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला,राम चन्दर गुप्ता, सुरेंदर सिंह सैनी,कृष्ण बिश्नोई, विनोद तोशावाड़, डॉ. उम्मेद खन्ना, अनुज जैन, प्रवीण नारंग, मुकेश कुमार, केपी गुप्ता, जय भगवान, धरम सिंह खटकड़  आदि मौजूद
रहें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।