×
Chaupal Tv
Latest Update

ई-गवर्नेंस पर बढ़ेगा हरियाणा सरकार का फोकस

चंडीगढ़, 29 अप्रैल- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी 1 मई को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ई-गवर्नेंस से संबंधित प्रमुख प्रणालियों-ई-ऑफिस, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), सेंट्रलाइज्ड फाइल मूवमेंट सिस्टम (सीएफएमएस) तथा ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बैठक के दौरान एचआरएमएस के विभिन्न मॉड्यूल्स का विभागवार प्रस्तुतिकरण किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक विभाग द्वारा अपनाए गए मॉड्यूल्स की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही सीएफएमएस में लंबित मामलों तथा ‘पाक्र्ड फाइल्स’ श्रेणी शुरू करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने-अपने विभागों में सभी स्तरों पर प्रभावी ढंग से ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के साथ-साथ सभी विभागों को सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए एसीआर टेम्पलेट्स को अंतिम रूप देकर उन्हें एचआरएमएस के साथ एकीकृत करने पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में एचआरएमएस के प्रभावी संचालन हेतु नियम-आधारित और विषय-विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की जाएगी ताकि तकनीकी एवं कार्यात्मक स्तर पर सतत मार्गदर्शन मिल सके।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।