×
Chaupal Tv
Latest Update

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में खेल नर्सरी के लिए ट्रायल 30 अप्रैल को

सिरसा। जिले के उभरते हुए मुक्केबाजों के लिए हरियाणा सरकार और खेल विभाग के सौजन्य से सुनहरा अवसर सामने आया है। किसान चौक के नज़दीक एमआईटीसी कॉलोनी में स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब, सिरसा में 30 अप्रैल को मुक्केबाज़ी खेल नर्सरी में दाखिले के लिए चयन प्रक्रिया (ट्रायल) का आयोजन किया जाएगा। क्लब के कोच रोबिन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायल्स में 8 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी स्पोर्ट्स किट (लोअर, टी-शर्ट और जूते) में आना अनिवार्य है। खेल नर्सरी के लिए चयनित होने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार द्वारा खेल प्रोत्साहन के रूप में 1500 रुपये से 2000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति (डाइट मनी) प्रदान की जाएगी।



खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।