×
Chaupal Tv
Latest Update

 एक लाख 80 हजार 228 मीट्रिक टन गेहूं का हो चुका उठान

झज्जर, 05 मई। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिले की अनाज मंडियों में  गेहूं खरीद के साथ ही एजेंसियों को समयबद्ध उठान के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


उपायुक्त ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 35 हजार 824 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि दो लाख 14 हजार 669 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 80 हजार 228 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।


उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 749 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 15 हजार 576 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 117 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 780 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 945 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 316 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 58 हजार 39 मीट्रिक टन, बादली में 14 हजार 470 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 523 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 951 मीट्रिक टन, मातनहेल में 32 हजार 960 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 567 मीट्रिक टन, छारा में दस हजार 966 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 939 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 290 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 50 हजार 982 मीट्रिक टन, बादली में 11  हजार 145 मीट्रिक टन, ढाकला में दस हजार 140 मीट्रिक टन, बेरी में 39 हजार 190 मीट्रिक टन, मातनहेल में 30 हजार 750 मीट्रिक टन, माजरा डी में 19 हजार 147 मीट्रिक टन, छारा में सात हजार 288 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 707 मीट्रिक टन तथा आसौदा में नौ हजार 880 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।


उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।