×
Chaupal Tv
Haryana

केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित

चंडीगढ़, 6 जुलाई- केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। अपना घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है। घर केवल चारदीवारी नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार होता है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 से पात्र परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना- मनोहर लाल

 

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का क्रियान्वयन 1 सितंबर 2024 को किया गया था। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ प्राप्त करें। इसके लिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन रखी गई है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता राशि का सदुपयोग करें।

पारदर्शी व्यवस्था से पात्र लोगों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 ऐसे परिवारों के लिए वरदान सिद्ध होगी, जिनका अपना घर बनाने का सपना वर्षों से अधूरा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समयबद्ध तरीके से मकान निर्माण पूरा करने का आह्वान किया।

 

31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र किए वितरित

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने 31 लाभार्थियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के प्रथम चरण में हरियाणा प्रदेश के कुल 2,174 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें करनाल जिले के शहरी क्षेत्र के 509 लाभार्थी शामिल हैं, जबकि नगर निगम करनाल क्षेत्र के 80 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।