हिसार, 25 जून।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” का समापन समारोह हिसार में आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे नशा मांग में कमी लाने संबंधी जागरूकता अभियान का हिस्सा है। इस वर्ष अभियान की थीम नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान रखी गई है। हरियाणा प्रदेश में पखवाड़े के दौरान व्यापक जन जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। पखवाड़े के सफल आयोजन के उपरांत इसके राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सतेंद्र नाथ बोस सभागार में किया जाएगा। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
यह कार्यक्रम हाइब्रिड एवं वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा, जिसके माध्यम से प्रदेशभर के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों तथा संबंधित एजेंसियों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा “नशा मुक्त भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया है।