×
Chaupal Tv
Haryana

निर्धारित समय से पहले ही मकानों का सूचीकरण कार्य पूरा होने पर डीसी ने थपथपाई पूरी टीम की पीठ

भिवानी, 28 मई। जनगणना-2027 अभियान में डीसी साहिल गुप्ता की सख्ती रंग लाई है। डीसी की सख्ती के चलते जिले में मकान के सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। शत प्रतिशत कार्य पूरा होने पर डीसी ने शिक्षा विभाग से नियुक्त प्रगणकों, सुपरवाइजरों के साथ- साथ  सभी चार्ज अधिकारियों की पीठ थपथपाई है।
      उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 तहत जिला में गणना कार्य के लिए जिला में 2081 ब्लॉक बनाए गए। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या दी गई है, यानि करीब 150 से 200 मकान शामिल किए गए। गणना कार्य के लिए जिला में करीब 2500 एन्यूमरेटर यानि प्रगणक लगाए गए। इसके अलावा 6 प्रगणक पर एक सुपरवाईजर लगाया गया। ऐसे में करीब 600 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए।
खंड  भिवानी में 566,  बवानीखेड़ा तहसील में 248, सिवानी तहसील में 139, लोहारू तहसील में 247, तोशाम तहसील में 322, भिवानी एमसी में 448, बवानीखेड़ा एमसी में 43, सिवानी एमसी में 38, लोहारू एमसी में कुल 29 बनाए गए।
बॉक्स
– जनप्रतिनिधियों से भी की थी सहयोग की अपील
मकान की सूचीकरण कार्य के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने विशेष आदेश जारी कर जनप्रतिनिधियों से प्रगणकों का उनके कार्य में सहयोग करने की अपील की थी। डीसी ने भारत की जनगणना 2027 के तहत  जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 7 के तहत निर्देश दिए थे कि वे मकानों की सूचीकरण में प्रगणकों का सहयोग करें। डीसी ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका समितियों के अध्यक्ष, जिले के सभी सरपंच, पंच एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, सभी नंबरदारों को जनगणना कार्य में अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कर्मचारियों की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सहयोग की अपील की थी ताकि मकानोंं के सूचिकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो सके।
ऐसे में आखिरकार डीसी साहिल गुप्ता द्वारा बरती गई सख्ती और कार्यकुशलता रंग लाई जिससे दो दिन पहले ही मकान की सूचीकरण का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया, सरकार द्वारा जनगणना का सूचीकरण का कार्य पूरा करने के लिए 30 मई निर्धारित की गई थी।
मकान की सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर डीसी साहिल गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया के साथ-साथ सभी प्रगणकों, सुपरवाइजर सहित पूरी टीम और चार्ज ऑफिसर को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कोई भी कार्य टीमवर्क की भावना से ही सही ढंग से संपन्न होता है।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।