सिरसा, 07 जुलाई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद नशा पीडि़तों से मुलाकात की और नशा पीड़ितों के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। सीजेएम संतोष बागोतिया ने उपस्थित स्टाफ से भी नशा पीड़ितों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी नशा पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता ले सकते हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।
सीजेएम ने नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण









