रोहतक, 1 जुलाई 2026।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से युवा हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई), हरियाणा राज्य शाखा, रोहतक यूनिट द्वारा हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सोनीपत रोड, रोहतक के सहयोग से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
रोहतक यूनिट के सचिव
डॉ. दीपक भारद्वाज, एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में यूनिट के चीफ पैट्रन एवं पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन देवेन्द्र राठी, एडवोकेट, रोहतक यूनिट के चेयरमैन जनार्दन शर्मा, प्रेसिडेंट अंशुल पठानिया, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश शर्मा, लाइफ मेंबर हरिओम भाली, लाइफ मेंबर विष्णु मित्र सैनी, स्कूल के प्रिंसिपल नरेश बल्हारा, विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लियासाथीअलग-अलगपौधों के नाम स्कूल के विद्यार्थियों के नाम पर रखे गए और उन्हेंआज से लेकर भविष्य तकसही ढंग से संजोए रखने के लिए भी विद्यार्थियों ने शपथ ली l
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं मैं अध्यक्ष देवेंद्र राठी, जनार्दन शर्मा और अध्यक्ष अंशुल पठानिया ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
युवा हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रोहतक यूनिट ने इस अवसर पर हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन, प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।









