×
Chaupal Tv
Haryana

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित 

सिरसा, 30 जून। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत सूचियों के शुद्धिकरण और अद्यतन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन सत्यापन सुनिश्चित करें। इसके तहत मृत, स्थानांतरित और दोहरे मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने तथा पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को घर-घर जाकर सत्यापन करने, प्राप्त दावों और आपत्तियों का उचित निस्तारण करने और प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने के लिए सूची में शामिल मतदाताओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने सभी अधिकारियों से चुनाव संबंधी इन कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया है।
खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।